फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: क्रिकेट प्रतियोगिता में बिजली बोर्ड की टीम ने बड़सर पुलिस को हराया

Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कोहडऱा में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एसडीएम को सम्मानित करते तहसीलदार धर्मपाल नेगी एवं
विज्ञापन
बड़सर/बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत कोहड़रा खेल मैदान में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़सर प्रशासन सहित विभिन्न विभागों की आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मैचों में बिजली बोर्ड की टीम ने बड़सर पुलिस और बड़सर बैंकर्स की टीम ने बड़सर न्यायलय की टीम, लोक निर्माण विभाग की टीम ने प्रेस क्लब बड़सर की टीम और जल शक्ति विभाग बड़सर की टीम ने एसडीएम बड़सर इलेवन की टीम को हराया।
प्रतियोगिता के आयोजक एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि विजेता टीमों में 16 फरवरी को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलकूद की भावना को विकसित करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नशे से दूर रहने और सभी विभागों में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से जो भी धनराशि एकत्रित होगी, उसे मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी, जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता देवराज चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें