फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने वसूला 13 लाख बकाया

Sun, 31 Jan 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड हमीरपुर ने जनवरी में डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 13 लाख रुपये वसूले हैं। बिजली उपभोक्ता करीब तीन-चार माह से बोर्ड को बिलों का भुगतान नहीं कर रहे थे। इससे बकाया राशि दिनोंदिन बढ़ती जा रही थी। बिजली बोर्ड ने जनवरी में 25 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काटे हैं। बोर्ड की कार्रवाई देख बाकी डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने पेंडिंग बिल का भुगतान कर  दिया है। बोर्ड ने अब तक करीब 13 लाख रुपये वसूल किए हैं।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड की मानें तो कई उपभोक्ता तीन-चार माह से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे थे। बोर्ड ने कार्रवाई कर जनवरी में करीब 25 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिए। बोर्ड की कार्रवाई के बाद डिफाल्टरों ने पेंडिंग बिलों का भुगतान कर दिया है। अभी भी कई उपभोक्ता डिफाल्टर चल रहे हैं।

फरवरी में निर्धारित तिथि तक बिल भुगतान न करने पर बोर्ड डिफाल्टरों के नाम की सूची तैयार करेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बिजली कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। तीन माह से अधिक समय से बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी तौर पर काटे जाएंगे। बकाया बिल के भुगतान के बाद दोबारा कनेक्शन बहाल होगा। पेंडिंग बिल के साथ पेनेलटी भी उपभोक्ताओं को भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने जनवरी माह में 13 लाख रुपये वसूले हैं। 25 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। अभियान और तेज किया जाएगा।

- बलदेव चंद, एसडीओ, बिजली बोर्ड, अनुभाग-2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें