बिजली उपमंडल सुजानपुर के करीब पौने तीन लाख रुपये पर 150 उपभोक्ता कुंडली मार बैठे हैं। हालांकि बिजली बोर्ड इन डिफाल्टरों को कई नोटिस भी जारी कर चुका है, इसके बावजूद डिफाल्टरों ने पेंडिंग बिलों का भुगतान नहीं किया है।
बिजली बोर्ड अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी में हैं। उपमंडल के करीब 150 उपभोक्ताओं ने अरसे से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। इनमें घरेलू के साथ-साथ कमर्शियल कनेक्शन धारक भी हैं।
हालांकि डिफाल्टर उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक डिफाल्टरों ने बिलों का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में बिजली बोर्ड डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी में है।
बाकायदा बोर्ड अधिकारियों ने डिफाल्टरों को फरमान जारी कर दिए हैं कि बिजली कनेक्शन कटने के लिए बिजली बोर्ड जिम्मेवार नहीं होगा। बोर्ड अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द लंबित बिजली बिलों का भुगतान करने की अपील की है ताकि उनके घरों को बिजली की आपूर्ति सुचारु हो रह सके।
एसडीओ बलदेव चंद का कहना है कि जल्द ही डिफाल्टरों के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डिफाल्टरों के पास करीब पौने तीन लाख रुपये की राशि फंसी हुई है।