हमीरपुर। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई हमीरपुर की बैठक सोमवार को विश्राम गृह अणु में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई सचिव जितेंद्र धीमान ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जितेंद्र धीमान कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग ने चार फीसदी महंगाई भत्ते और नई पेंशन के एरियर के आदेश भी जारी नहीं किए गए है, जबकि अन्य विभागों में यह लाभ मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक ग्रेच्युटी, लीव-इन्कैशमैंट और मेडिकल बिलों का भुगतान भी लंबित है।
उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को स्मार्ट मीटर की पॉलिसी को भी निरस्त कर देना चाहिए, क्योंकि यह पॉलिसी उपभोक्ताओं के पक्ष में नहीं है। इस से बिजली बोर्ड के निजीकरण का रास्ता भी साफ हो जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों और पेंशनर्ज का 11 फीसदी महंगाई भत्ता रोका गया था, जिसे अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बिजली बोर्ड में स्थाई प्रबंध निदेशक की नियुक्त करने की मांग की है।