फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में 35.10 करोड़ से बिजली व्यवस्था होगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और वोल्टेज से संबंधित समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए 35 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे नये उपकेंद्र का निर्माण, ट्रांसफार्मरों का सुदृढ़ीकरण, नये ट्रांसफर लगाने, नई लाइनों को बिछाने तथा बिजली व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के अन्य तरीकों पर व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले समय में नादौन क्षेत्र के किसी भी गांव में वोल्टेज संबंधी कोई भी परेशानी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि नादौन में वोल्टेज संबंधी किसी भी समस्या से निजात पाने के लिये 13 करोड़ रुपये की लागत से 132 किलोवाट सब-स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इसका सीधा लिंक मट्नसिद्ध ट्रांसमिशन विंग से होगा। इस प्रोजेक्ट का अस्सी फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि, शेष कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चौडू इलाके के पत्ताजी में 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से 33 किलोवाट सब-स्टेशन निर्मित किया जा रहा है। इसके लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से 33 किलोवाट की ट्रांसमिशन लाइन गगाल से पत्ताजी के बीच डाली जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा की मंडल इकाई नादौन के अध्यक्ष हरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष उमा चंद, महामंत्री पवन शर्मा, राजिंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी अजमेल वर्मा, देवेंद्र, अनिता गर्ग, सरवन सिंह, नरेश कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला परिषद के उपाध्यक्ष चौधरी चंदू लाल, बिहारी लाल, भवानी सिंह, बली मुहम्मद, युवा मोर्चा आईटी विभाग के प्रदेश सह-संयोजक निशांत शर्मा और महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश कुमारी आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें