फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रास्ते के बीच लगे बिजली के खंभे को हटाया

Mon, 25 Nov 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सब्जी मंडी के समीप रास्ते में लगे पोल को हटाकर नए पोल लगाते हुए कर्मी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

अन्य दो जगह से रास्ते में आने वाले खंभे भी हटेंगे, लोगों की सुविधा के लिए बोर्ड ने की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शहर में रास्तों के बीच लगे बिजली के खंभे को हटाने का कार्य बिजली बोर्ड ने आरंभ कर दिया है। रविवार को सब्जी मंडी के नजदीक बिजली के खंभे को हटाया गया है।
इसके स्थान पर नए पोल साथ ही ऐसे स्थान पर लगाए जा रहे हैं, जहां से किसी तरह की दिक्कत लोगों को न आए। अन्य दो जगह में रास्ते के बीच लगे खंभे को भी आगामी दिनों में हटाया जाना प्रस्तावित है। बिजली बोर्ड के इस कदम से लोगों को भयमुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। शहर में कई जगह आम रास्तों के बीच बिजली के खंभे लगे हैं। सब्जी मंडी के साथ भी रास्ते में खंभा लगा था। यहां से गुजरने के दौरान लोगों को परेशनियां आती थीं। यहां पर लोगों को बिजली का करंट लगने का भय रहता था। बिजली बोर्ड ने बिजली के खंभे को हटा दिया है। उसके स्थान पर नया खंभा लगाया जा रहा है। वहीं, सब्जी मंडी के नीचे क्षेत्र में भी दो खंभे लगे हैं। यह खंभे भी लोगों के आवागमन में बाधक बनते हैं।
विज्ञापन

पौना घंटा रही बिजली बाधित

रविवार को शहर के एक हिस्से में बिजली की आपूर्ति पौना घंटा बाधित रही। गांधी चौक के समीप डांकक्वाली में लगे ट्रांसफार्मर से करीब तीन बजकर 10 मिनट पर धमाके की आवाज सुनाई दी। इस दौरान बिजली सेवा भी बाधित हो गई। करीब चार बजे पुन: बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

कोट

बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ ने कहा कि जो भी खंभे रास्तों के बीच लगे हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। उनके स्थान पर नए खंभे लगाए जा रहे हैं। इन्हें लगाने के लिए वहीं पर ऐसी जगह का चयन किया जा रहा है, जहां पर किसी तरह की परेशानी लोगों को न आए। उन्होंने कहा कि कई बार ट्रांसफार्मर में टेंपरेरी फाल्ट आ जाते हैं। रविवार को भी ऐसा ही हुआ लेकिन बिजली आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें