फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर, पीठासीन और मतदान अधिकारियों को करवाया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
टाउन हाल हमीरपुर में चुनाव की रिहर्सल में भाग लेते कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों के लिए 10 जनवरी को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए नियुक्त किए जाने वाले सेक्टर, पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के दूसरे बैच को बुधवार को टाउन हाल में दूसरा पूर्वाभ्यास करवाया गया। नगर परिषद हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस दूसरे पूर्वाभ्यास में 40 अधिकारियों को ईवीएम की कार्यप्रणाली और मतदान से संबंधित अन्य सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में 10 जनवरी को सुचारु, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों के लिए नियुक्त 15 मतदान दल 9 जनवरी को ही अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना कर दिए जाएंगे। मुख्य प्रशिक्षक इंजीनियर विजय चौहान ने अधिकारियों को मतदान संबंधी सामान्य जानकारी एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत करवाया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग एवं सरकार की ओर से कोविड-19 से संबंधित जारी तमाम दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान नोडल अधिकारी अरुण कतना, राजेश शर्मा, सुरजीत चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें