फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मन की बात कार्यक्रम के बाद चुनावी चर्चा हुई हावी

Mon, 27 Apr 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला भाजपा पदाधिकारी  भोरंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए।
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद भोरंज के बस्सी में भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुआई में हुई बैठक में चुनावी चर्चाएं हावी रहीं। नगर निकाय और जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के चयन के लिए पैनल बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जोगिंदर बल्ला की अध्यक्षता में निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। लगातार हो रही बैठकों से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है और संगठन स्तर पर रणनीति को मजबूत करने में जुटी है।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पूर्व विधायक कमलेश कुमारी और डॉ. अनिल धीमान सहित भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवराज शर्मा और अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के समापन के बाद बैठक में मौजूद टिकट के दावेदार और उनके समर्थक सक्रिय हो गए और अपने-अपने दावे पेश किए।
विज्ञापन

इसके बाद माहौल पूरी तरह राजनीतिक हो गया। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया। नगर निकाय और जिला परिषद चुनावों को लेकर हुई यह चर्चा बैठक को विशेष रूप से चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण बना गई।
बैठक में भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर और समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली भी मौजूद रहे। इससे पहले 25 अप्रैल को समीरपुर में भी भाजपा जिलाध्यक्ष इस कड़ी में एक बैठक कर चुके हैं।
हालांकि इन बैठकों में क्या रणनीति बनाई जा रही है, इस पर पार्टी पदाधिकारी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची अगले दो से तीन दिन में जारी हो सकती है।

कोट
पैनल तैयार किए जा रहे हैं। पार्टी संगठन से मंजूरी के बाद ही अंतिम सूचियां जारी होंगी। पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। -राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष, भाजपा हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें