हमीरपुर। जल शक्ति विभाग वृत्त हमीरपुर में आईटीआई प्रशिक्षित पंप ऑपरेटर वेलफेयर संघ के चुनाव रविवार को अराजपत्रित कर्मचारी संघ भवन हमीरपुर में पर्यवेक्षक बलवीर सिंह की उपस्थिति में हुए। अशोक कुमार को प्रधान, प्रकाश वंसल, अजय धीमान, पूनम शर्मा व कमल किशोर को उपप्रधान, निशचल, अनमोल को संयुक्त सचिव, बलदेव राज को वित्त सचिव, मनोहर लाल को सलाहकार, रोशन लाल को कानूनी सलाहकार, गुरप्रीत सिंह व संजय धीमान को राज्य कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।