फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): विजय कुमार बने क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर संघ के प्रधान

Sun, 12 Feb 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर संघ की कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। कार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक सतीश कुमार, वरिष्ठ सहायक रीता कुमारी और रणदेव सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सर्वसम्मति से प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान भारत भूषण, महासचिव नील कमल, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, सह सचिव सतिंद्र सिंह और कार्यालय सचिव दीपिका कुमारी को चुना गया। इसके अतिरिक्त विजय ठाकुर, अशोक कुमार, सुनील कुमार, रणदेव सिंह, हितेश कौशल को सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी ने आश्वासन दिया कि निगम कर्मचारियों के हित में सरकार के समक्ष मांगों को रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त गैस एजेंसी प्रभारी नादौन प्रदीप कुमार को सर्वसम्मति से पांच मार्च को होने वाले प्रदेश कार्यकारिणी के चुनावों के लिए प्रधान पद के लिए नामांकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें