फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा 18 को

Thu, 14 Jan 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में बीजेपी और कांग्रेस की 18 जनवरी को अग्निपरीक्षा होने वाली है। नगर परिषद हमीरपुर, जिला परिषद और बीडीसी हमीरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का इस दिन चुनाव होगा।
विज्ञापन


नगर परिषद और जिला परिषद में दोनों दलों के पास अभी तक पूर्ण बहुमत नहीं है। लेकिन बीडीसी में कांग्रेस पूर्ण बहुमत का दावा ठोंककर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी अपने हाथ में आने की बात कर रही है।


18 सदस्यीय जिला परिषद हमीरपुर में बीजेपी समर्थित कुल 8 प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। वहीं कांग्रेस के 6 और एक कामरेड प्रत्याशी ने चुनाव में जीत हासिल की हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी जीते हुए हैं। बीजेपी के लिए राहत की बात यह है कि तीनों निर्दलीय बीजेपी के बागी हैं। इसमें से दो ने समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भी मुलाकात की है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर कब्जा कर लेगी।

लेकिन कांग्रेस भी गुणा-भाग में जुटी हुई है। कांग्रेस समर्थन देने वालों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ऑफर तक देने को तैयार है। वहीं 15 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के 9 और बीजेपी के 6 सदस्य हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सीट कांग्रेस के पास जा सकती है। लेकिन यहां बीजेपी भी बीते एक हफ्ते से होमवर्क कर रही है। इसके अलावा 11 सीटों वाली नगर परिषद हमीरपुर में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के पास पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं। दोनों पार्टियों के 4-4 पार्षद चुनाव जीते हैं।

लेकिन बीजेपी के लिए यहां निवर्तमान अध्यक्ष दीप कुमार बजाज, वार्ड छह से निर्दलीय जीते बीजेपी के बूथ अध्यक्ष अश्विनी कुमार और वार्ड नंबर 11 से जीती एक महिला प्रत्याशी नैया पार लगा सकती हैं। बेशक पार्टी से समर्थन न मिला हो लेकिन तीनों कहीं न कहीं बीजेपी से जुड़े रहे हैं।

यह तो 18 जनवरी को स्पष्ट होगा कि किसने कितनी कसरत की है। दोनों दलों के बड़े नेता सक्रिय हो गए हैं और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पार्टी की झोली में डालने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें