हमीरपुर। प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से सोमवार को जंदडू पंचायत में पंजीकृत कामगारों के लिए ईकेवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ज्योति ठाकुर, अजय मोहम्मद और संदीप कुमार ने 100 पंजीकृत कामगारों की ईकेवाईसी की। जिला कामगार कल्याण अधिकारी रश्मि ठाकुर ने कहा कि पंचायत स्तर पर कामगारों के दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कामगारों को सरकार की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके। संवाद