फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन

Mon, 07 Sep 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने के बाद कीर्तन हॉल में बैठे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बरसात का असर श्रद्धालुओं की आमद पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है।
विज्ञापन

रविवार को करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सामान्य तौर पर रविवार को दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रहती है, लेकिन इन दिनों बरसात के चलते संख्या में गिरावट आई है।
बारिश के कारण कई श्रद्धालु यात्रा का कार्यक्रम टाल रहे हैं। इसका असर मंदिर परिसर के साथ स्थानीय बाजार के कारोबार पर भी पड़ा है। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से प्रसाद, खाने-पीने और अन्य सामान की बिक्री प्रभावित हुई है। स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी बारिश के कारण मंदा पड़ा है।
विज्ञापन

कोट
मंदिर में आठ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दर्शन किए। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रखी जा रही हैं। -राजेश शर्मा, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें