फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा नादौन के पास महंतों के डेरे में आठ लाख की नकदी और 10 तोला सोना चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत बस अड्डे के पास महंतों के डेरे में चोरों ने आठ लाख रुपये की नकदी और 10 तोला सोना सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मंजू महंत आजकल अपने घर यूपी में गई हुई हैं और बाकी सदस्य भी काम न होने के कारण अपने-अपने घरों में ही थे। पीछे से चोरों ने घर के दरवाजे के ताले तोड़कर घर में रखा सारा सामान करीब 10 तोले सोना, आठ लाख रुपये नकद, बर्तन, दर्जनों महंगे सूट चोरी कर लिए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मंजू महंत ने कहा कि उन्हें इस बात का पता पिछले दिन चला। जब उनका आदमी संजीव कुमार घर में गया तो पाया कि घर के सारे ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था। चोरी की सूचना मिलते ही हमीरपुर और ज्वाला जी सहित अन्य क्षेत्र के महंत भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने का आग्रह किया। उधर, चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें