फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-पत्थर, क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत संगरोह गांव में जमीन का विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने अवाहदेवी पुलिस चौकी में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली शिकायत सुरेश कुमार, पुत्र लित्डू राम ने अपने चाचा पृथी चंद, चाची और दो चचेरे भाइयों के खिलाफ दी और दूसरे पक्ष से पृथी चंद ने अपने दोनों भतीजे सुरेश कुमार और राकेश कुमार और उनकी पत्नियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर खूब लाठी और पत्थर चले। इस कारण दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवा रही है। पुलिस थाना भोरंज के एसएचओ मस्त राम नाइक ने कहा कि क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें