फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मतगणना में तैनात कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
नादौन महाविद्यालय जहां पर विस चुनावों की मतगणना होनी है। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना से पूर्व सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पोस्टल बैलट सर्विस (ईटीपीबीएस) के तहत कर्मचारियों को राजकीय महाविद्यालय नादौन में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय सिद्धार्थ महाविद्यालय नादौन में बनाए स्ट्रांग रूम के साथ महाविद्यालय के हाल में आठ दिसंबर को प्रात: आठ बजे मतगणना शुरू होगी। विधानसभा क्षेत्र के तहत वोटों की गिनती के लिए आठ कंट्रोल यूनिट बनाए गए हैं और सर्विस वोटर्स के लिए चार अलग से मतगणना काउंटर लगाए जाएंगे। प्रत्येक कंट्रोल यूनिट के लिए काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे।
उनकी निगरानी में ही मतगणना का कार्य निपटाया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नादौन विजय धीमान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के तहत 3,253 सर्विस वोटरों को बेलट पेपर मतदान करने के लिए जारी किए गए थे। जहां तक इनके मतगणना में शामिल करने की बात है। मतगणना वाले दिन प्रात: आठ बजे से पहले यानी सुबह सात बज कर 59 मिनट तक ही सर्विस वोट मतगणना के लिए मान्य होंगे।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होने के उपरांत प्राप्त होने वाले वोटों को मतगणना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी सर्विस वोटर अति शीघ्र कार्यालय से जारी हुए बेलट पेपरों को अपने मतानुसार भेजने का प्रयास करें, ताकि वोट को मतगणना में शामिल किया जा सके। जिला हमीरपुर के तहत पांचों विधानसभा क्षेत्रों में से नादौन में सबसे अधिक 73 फीसदी से भी अधिक मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें