फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टीबी रोग के आठ चैंपियन स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत को लेकर किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से की चर्चा
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड नादौन में ब्लॉक टीबी फॉर्म के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस/नादौन (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड नादौन में वीरवार को स्वास्थ्य खंड गलोड़ और नादौन की संयुक्त रूप से ब्लॉक टीबी फॉर्म के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वास्थ्य खंड नादौन के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राज कुमार ने कहा कि ब्लॉक टीबी फॉर्म की रूटीन बैठक में टीबी मुक्त भारत को लेकर किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस बीमारी से इलाज मुक्त होकर यानी पूर्व में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके या कर रहे आठ चैंपियन स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में खंड स्वास्थ्य अधिकारी नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि ब्लॉक टीबी फॉर्म की बैठक में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके आठ वॉलंटियरों को कार्यक्रम में सम्मानित करवाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खंड नादौन में वर्ष 2023 में 152 टीबी के मरीज उपचार ले रहे थे लेकिन अब पिछले वर्ष के कुल 33 टीबी रोगी ही नियमित रूप से दवाई ले रहे हैं। अन्य सभी मरीज स्वस्थ होकर आम आदमी की तरह अपना गुजर बसर कर रहे हैं। वर्ष 2024 कि यदि बात करें तो इसमें अभी तक 40 नए मामले टीबी के सामने आए हैं। इन पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी के साथ-साथ उनको टीबी रोधी दवाई और न्यूट्रीशन किट समय-समय पर उपलब्ध करवा रही हैं ताकि बीमारी को जड़ से उखाड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें