फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में ही 40 फीसदी कम हो गई चिकन और अंडों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते जिले में चिकन और अंडा कारोबार पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। बर्ड फ्लू के कारण दो दिन में ही जिले में चिकन और अंडे की मांग 40 फीसदी तक कम हो गई है। दुकानों में लोकल पोल्ट्री फार्म से सप्लाई तो आ रही है लेकिन, खरीदार कम हो गए हैं। चिकन विक्रेता एवं जिला पोल्ट्री संघ के प्रधान सोनू पटियाल ने कहा कि बर्ड फ्लू से चिकन की बिक्री में 40 फीसदी कमी आई है।
विज्ञापन

यह कमी भी लोगों की डर की वजह से आई है। हालांकि, मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार, वीरवार आदि को वैसे भी चिकन की इतनी मात्रा कम हो जाती है, लेकिन इस बार बुधवार को भी कमी आई है। कांगड़ा जिले के पौंग डैम क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से जिले के लोग सतर्क हो गए हैं। लोग खासकर अंडे और चिकन खाने से परहेज करने लगे हैं। लोगों में अश्वनी कुमार, अखिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार ने कहा कि आजकल वे चिकन और अंडों से परहेज कर रहे हैं। एहतियातन कुछ दिन मांस बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें