फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर होली मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का रहेगा प्रयास

Mon, 03 Mar 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगाई 28 सफाई कर्मियों की ड्यूटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। इस माह सुजानपुर चौगान में शुरू हो रहे राष्ट्र स्तरीय होली मेले के दौरान सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने का प्रयास सुजानपुर प्रशासन करेगा। सुजानपुर प्रशासन की ओर से करीब 28 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मी दस मार्च से नौ अप्रैल तक चौगान और आसपास जगहों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि कूड़ा-कर्कट और गंदगी न हों। सुजानपुर चौगान में राष्ट्र स्तरीय होली मेला 12 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ प्रदर्शनियां लगाई जाती हैं। हालांकि मेला एक महीने से अधिक तक आयोजित किया जाता है। इस दौरान चौगान में सफाई व्यवस्था में कोई कमी न हो, इसके लिए प्रशासन ने प्रयास आरंभ किए हैं। एक प्रयास के तहत 28 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक महीने तक चौगान में स्वच्छता रखेंगे। प्रशासन की ओर से करीब 5.62 लाख रुपये सफाई व्यवस्था खर्च करने का अनुमान है।
विज्ञापन

कोट

-राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले के दौरान चौगान में साफ-सफाई में कोई कमी नहीं होगी। 28 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक महीने तक साफ-सफाई बेहतर होगी। -डॉ रोहित शर्मा, एसडीएम व मेला अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें