फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैरी में केंद्रीय विद्यालय बनने की कवायद तेज, टीम निरीक्षण के लिए पहुंची

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए भूमि निरीक्षण को लेकर आई टीम सुजानपुर प्रशासन एवं स्थानीय लोगो
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की बैरी पंचायत में केंद्रीय विद्यालय खुलने की कवायद तेज हो गई है। इस सिलसिले में एक टीम ने वीरवार को प्राथमिक अस्पताल बैरी के समीप चिह्नित साइट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के लिए आई टीम साइट से संतुष्ट है। ऐसे में आने वाले दिनों में भूमि स्थानांतरण का कार्य पूरा करके यहां केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। करीब 50 कनाल भूमि पर यह विद्यालय बनाए जाने की योजना है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के लिए आई टीम ने बैरी पंचायत में एक निजी स्कूल संचालक से भी बात की है।अगर सहमति बन जाती है तो आने वाले नए सत्र से यहां पर कक्षाएं शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल इलाके के लिए केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर मिला था। मांग के चलते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय की टीम को निरीक्षण के लिए भेजा था। इस टीम में केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर वरुण मित्रा, साहित्य केंद्रीय विद्यालय संधोल की प्रधानाचार्य के साथ-साथ एसडीएम राकेश शर्मा, तहसीलदार अशोक पठानिया, पंचायत प्रधान प्रीतम चंद एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस कमेटी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की है और उनके भी सुझाव लिए हैं। एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के निरीक्षण को लेकर टीम आई थी। उन्हें साइट दिखाई गई है। तहसीलदार अशोक पठानिया ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए 50 कनाल के करीब भूमि की आवश्यकता है। भूमि स्थानांतरण का कार्य अभी बाकी है। नियमों के तहत तमाम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें