फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनतेरस पर लोगों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में धनतेरस व दिवाली पर्व के लिए खरीदारी करते लोग।(संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में धनतेरस के पर्व के लिए लोगों ने खूब खरीदारी की। ज्वेलरों, कपड़ों, बर्तनों आदि की दुकानों पर दिनभर लोगोंं की भीड़ रही। धनतेरस के पर्व पर सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। दुकानदारों ने त्योहारों के सीजन के लिए दुकानें सजाई हैं। तरह तरह के ऑफर देकर दुकानदारों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ग्राहक उनकी दुकानों से खरीदारी करें।
विज्ञापन



लोगों विजय, सुमित, अभिषेक, पूजा, सिमरन, विद्या आदि ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर खरीदारी की है। हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की जयंती भी मनाई जाती है। इसलिए इस दिन सोना, चांदी व अन्य आभूषण खरीदे जाते हैं। इस दिन झाडू खरीदना भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें