फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम 28 को, शिक्षा को रोचक बनाने के लिए बनेगी रूपरेखा

Tue, 18 Feb 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

सत्र 2024-2025 चौथे चरण की शिक्षा में अभिभावक देंगे पढ़ाई को लेकर फीडबैक

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में स्कूलों में शिक्षण कार्यों को रोचक बनाने पर की जाएगी चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलाभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक और अभिभावक मिलकर शिक्षण कार्यों को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए रूपरेखा बनाएंगे। इसके लिए जिलेभर के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के चौथे शिक्षा संवाद का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा।
प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ सभी स्कूलों में यह शिक्षा संवाद होगा। इसमें अभिभावक और अध्यापकों के बीच मेगा पीटीएम बैठक का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में जिला हमीरपुर में कुल 703 स्कूल हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व संवाद करवाने के आदेश दिए हैं, ताकि वार्षिक परीक्षाओं के दौरान अधिक दबाव के कारण विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में हुई उपलब्ध हुई उपलब्धियों और आगामी सत्र में शुरू किए जाने वाले कार्यों और हर घर पाठशाला का महत्व और ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शिक्षण सीखने की प्रक्रिया के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए माता-पिता की भूमिका, विद्यार्थियों के पढ़ने की सामग्री बारे, निपुण भारत के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) का कार्यान्वयन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मूल्यांकन की ग्रेडिंग प्रणाली, ग्रीष्मकालीन समापन विद्यालयों और प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के प्रारंभिक स्तर के परिणामों की प्रगति रिपोर्ट, प्रगति रिपोर्ट साझा करना, विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की असेसमेंट के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आंकलन में सीखने के अंतराल की पहचान और खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाना आदि पर चर्चा की जाएगी।
वहीं, विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं के बारे और उनका समाधान करने के बारे में भी अभिभावकों से सुझाव लिए जाएंगे। वहीं, मोबाइल फोन के उचित उपयोग और दुरुपयोग के बारे में भी माता-पिता को जागरूक किया जाएगा, ताकि कोई भी विद्यार्थी मोबाइल का गलत इस्तेमाल न कर सके।
विज्ञापन


कोट

28 फरवरी को जिलाभर के स्कूलों में शिक्षा संवाद आयोजित किया जाएगा। सभी स्कूल प्रमुखों को इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं और तैयारी कर ली गई है। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों से शिक्षा संवाद में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

-सुनील कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें