फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग तत्काल जारी करे टीजीटी शिक्षकों की नियमितीकरण सूची : संघ

Tue, 11 Jun 2024 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से टीजीटी नियमितीकरण सूची जारी करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, प्रदेश महासचिव विजय हीर आदि ने कहा कि प्रदेश में सैकड़ों टीजीटी शिक्षकों को नियमितीकरण का इंतजार करते तीन माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जो नियमितीकरण सूची मार्च 2024 में जारी होनी थी, उसको आचार संहिता के चलते विभाग आगे सरकाता गया। अब आचार संहिता हटने पर भी ये लिस्ट जारी नहीं हुई और नई आचार संहिता 10 जुलाई तक के लिए लागू हो गई। ऐसे में शिक्षकों को बहुत नुकसान हो रहा है। लोकसभा आचार संहिता हटने के बाद नियमितीकरण आदेश जारी हो जाने चाहिए थे, क्योंकि इसके लिए वांछित दस्तावेज विभाग मार्च 2024 में ले चुका है।



उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीजीटी से प्रवक्ता प्रमोशन लिस्ट में एक साल विलंब करने से शिक्षक नाराज हैं। अब फिर से आचार संहिता लगने से नई भर्तियां और नियुक्तियां लटक जाने से शिक्षक वर्ग को फिर से निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें