फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द नजर आएंगे ई-रिक्शा, आरटीए की बैठक में 43 परमिट जारी

विज्ञापन
आरटीए की बैठक में ट्रांसपोर्टरों को संबोधित करते परिवहन विभाग के निदेशक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में पर्यटन निगम के होटल में आरटीए (रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता परिवहन विभाग के निदेशक जेएम पठानिया ने की। इस दौरान उन्होंने रोड सेफ्टी को एक कल्चर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही हमीरपुर जिले में ई-रिक्शा चलाने को लेकर भी ऑपरेटरों से मंत्रणा की गई। जल्द ही हमीरपुर जिले में ई-रिक्शा चलाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए सभी ऑपरेटरों को वर्कशॉप के दौरान प्रेरित किया गया। वहीं, जिले के 43 बेरोजगार युवाओं को एक साथ ई-रिक्शा के परमिट जारी किए गए। बता दें कि अभी तक जिला मुख्यालय में दो ऑटो चल रहे हैं।
विज्ञापन

काफी समय से जिले के अन्य हिस्सों से भी बेरोजगार युवाओं ने परमिट के लिए आरटीओ के पास अप्लाई किया था। ई रिक्शा चलाने के लिए केंद्र सरकार 35000, जबकि राज्य सरकार 20 हजार का अनुदान भी दे रही है। इसमें परमिट समेत अन्य करों से भी ऑपरेटरों को छूट दी जा रही है ताकि, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके। जबकि, पेट्रोल और डीजल रिक्शा ऑपरेटरों के लिए भी महंगा पड़ता है। ई-रिक्शा अपनाने से एक तरफ जहां प्रदूषण नियंत्रित होगा वहीं, इससे ऑपरेटरों को भी अधिक से अधिक लाभ होगा। इसे अब जल्द ही हमीरपुर जिला में ई-रिक्शा चलते हुए नजर आएंगे। वहीं, इस बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दो दिवसीय बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर विरेंद्र शर्मा, आरएम एचआरटीसी हमीरपुर विवेक लखनपाल, आरटीओ ऊना, ट्रांसपोर्टर्स, ट्रैक्सी ऑपरेटर्स, चालक-परिचालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें