फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ई-कल्याण एप पर होगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी

Sat, 23 Aug 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित चार अलग-अलग जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे जिले के करीब 53 हजार लोगों की ई-कल्याण एप पर ईकेवाईसी आरंभ की गई है और यह कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है। अभी तक करीब 35 हजार पेंशनधारकों की ई-केवाईसी हो चुकी है। 31 अगस्त तक सभी पेंशनधारकों की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं फील्ड कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से भी अपनी ई-केवाईसी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में 2 दिव्यांगों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। जिले में अभी तक 202 दिव्यांगों के कानूनी संरक्षण बनाए जा चुके हैं। इन बैठकों में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान एडीसी अभिषेक गर्ग और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें