फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पानी की निकासी न होने से वर्षाशालिका में घुस रहा बारिश का पानी

Tue, 12 Aug 2025 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पनसाई वर्षा शालिका में पानी घुसने से नहीं हो रहा प्रयोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। कांगू-धनेटा सड़क को चौड़ा करने का कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पानी की निकासी न होने से सड़क का पानी पनसाई वर्षाशालिका में घुस रहा है। इससे लोगों को वर्षाशालिका का लाभ नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासी उधम सिंह, ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वर्षाशलिका की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही इसके आसपास पानी की निकासी का प्रबंध होना चाहिए। वहीं, पनसाई कस्बे में ऐतिहासिक बाबड़ी पर संकट मंडरा रहा है। बाबड़ी के आगे मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। इससे बारिश का पानी बाबड़ी में घुसने की स्थिति बन गई है। निर्माण कार्य में जुटी चौहान कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर लवकेश ने बताया कि पानी की निकासी सही न होने के कारण इस तरह दिक्कत बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पानी निकासी की सही व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें