फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर में अतिक्रमण से पैदल चलना हुआ मुश्किल, निकासी नालियों और फुटपाथ पर भी सजी दुकानदार

Sat, 28 Jun 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मुख्य बाजार हमीरपुर में सड़क पर सजाई गई दुकानदारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नौ माह का समय बीत जाने के बाद भी हमीरपुर बाजार का निरीक्षण नहीं हो पाया है। हालात ऐसे हैं कि गांधी चौक से भोटा चौक तक पैदल पहुंचने में लोगों को 40 से 45 मिनट का समय लग रहा है। बाजार में निकासी नालियों और फुटपाथ पर सजे सामान के कारण सड़क पूरी तरह से संकरी हो चुकी है।
विज्ञापन

इससे बाजार में वाहन चालकों को पास लेने और पैदल चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों के साथ बाजार में नौकरी पेशा करने आने वाले लोग भी पार्किंग स्थल की बजाय बाजार में जगह-जगह वाहनों को पार्क कर रहे हैं, जिससे बाजार में जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

नगर निगम के बनने के बाद एक बार भी बाजार का निरीक्षण नहीं हुआ है। ऐसे में दुकानदारों ने दुकानों के सामने किराए पर रेहड़ी धारकों को जगह दी हुई है। रेहड़ी धारक निकासी नालियों, फुटपाथ और सड़क किनारे सामान बेच रहे हैं। मुख्य बाजार होने के कारण बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों लोग खरीदारी सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। बाजार में अतिक्रमणकारी जगह-जगह सामान सजाए हुए हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान तहसीलदार ने बाजार का निरीक्षण किया था, जिसके बाद बाजार में अतिक्रमण और अवैध रेहड़ियों को लेकर कोई भी कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में शहरवासियों ने निगम से समस्या का सामधान करने की मांग की है।

कोट

जल्द ही बाजार का निरीक्षण किया जाएगा। अवैध तरीके से रेहड़ियां सजाने और निकासी नालियों पर दुकानदारी कर रहे दुकानदारों के चालान किए जाएंगे। व्यापार मंडल को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा, ताकि बाजार में राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

-अभिषेक गर्ग, एडीसी, नगर निगम, हमीरपुर

मुख्य बाजार हमीरपुर में सड़क पर सजाई गई दुकानदारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें