फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशे में बेटे ने मार डाला पालतू कुत्ता, मां ने बुला ली पुलिस

Mon, 29 Dec 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत गांव बजवाल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने पालतू कुत्ते को काट डाला। इस मामले में आरोपी बेटे की मां ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से गंभीर घरेलू हिंसा की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले में सुदेश कुमारी पत्नी विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके बड़े पुत्र आदर्श कुमार ने घर में काफी तोड़फोड़ की।

वहीं, इस दौरान धारदार हथियार (दराट) से उनके पालतू कुत्ते को मार डाला। शिकायतकर्ता के बयान एवं मौके पर किए गए प्रारंभिक सत्यापन के आधार पर आदर्श कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय काफी उग्र अवस्था में था। पुलिस ने उसे नियंत्रित किया और गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

मेडिकल में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। वहीं, कुत्ते का भी पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिवार के बीच मामूली कहासुनी के दौरान आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मानसिक रूप से परेशान भी बताया जा रहा है। मां-बेटे के बीच मामूली कहासुनी से बात बढ़ गई।
इस दौरान नशे में आरोपी ने घर में कीमती सामान भी तोड़ा है। इस संबंध में एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि बजवाल में एक व्यक्ति ने दराट से पालतू कुत्ते को मार दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें