हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को चालक-परिचालकों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने उपस्थित सभी चालक और परिचालकों को प्राथमिक चिकित्सा क्या है और विभिन्न परिस्थितियों में कैसे व्यक्ति की जान बचानी है, की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षक ने कहा कि चालकों और परिचालकों को सीपीआर कैसे देनी है, खून अधिक बहने की स्थिति में किस तरह की चिकित्सा देनी है पर जागरूक किया। प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में क्या-क्या आवश्यक सामग्री होनी चाहिए, उसके बारे में भी विस्तार से बताया गया।
सभी सवारियों की जिम्मेदारी चालक और परिचालक के ऊपर होती है और आज की इस भाग दौड़ की जिंदगी में हृदयघात आना एक सामान्य बात है। हृदयघात की स्थिति में सीपीआर से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर लू लगने तथा अत्यधिक गर्मी पर कैसे बचाव किया जाए सहित अन्य जानकारियां दी गई।