फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चालक से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, नीचे आने से मौत

Wed, 11 Dec 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भोरंज के बिंडला में खेत जोतने के बाद देर शाम घर लौटते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बिंडला के पास ट्रैक्टर के पलटने और उसके नीचे आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चालक के ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो देने के चलते यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान शशि कुमार पुत्र हेमराज उम्र 45 वर्ष गांव धीरड़, डाकघर नगरोटा गाजियां के रूप में हुई है। ट्रैक्टर चालक सोमवार देर शाम को भरेड़ी क्षेत्र में खेत जोतने के बाद घर जा रहा था। इस दौरान बिंडला गांव के पास चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जब क्षेत्र के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और उसे भोरंज अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। वहीं, थाना भोरंज के एसएचओ प्रशांत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें