चबूतरा में बनकर तैयार हुआ 7.50 लाख लीटर का पेयजल टैंक। संवाद
- फोटो : Archive
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के धार चबूतरा क्षेत्र की पांच पंचायतों में जल्द पेयजल समस्या का समाधान होगा। 9500 आबादी के लिए 23 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का कार्य पूरा हो गया है।
योजना शुरू होने के बाद चबूतरा, री, बनाल, करोट और मनिहाल पंचायतों में रोजाना पानी की सप्लाई होगी। वर्तमान में इन क्षेत्रों में दो दिन में एक बार पानी मिल रहा है।
नई योजना के तहत जंगलबैरी क्षेत्र के पुआड़ से पानी लिफ्ट कर करीब 23 किलोमीटर दूर चबूतरा में बने 7.50 लाख लीटर क्षमता वाले नए भंडारण टैंक तक पहुंचाया जाएगा। यहां पानी भंडारित करने के बाद संबंधित पंचायतों के गांवों में इसकी आपूर्ति की जाएगी।
कोट
नई योजना शुरू होने से चबूतरा क्षेत्र की पेयजल समस्या काफी हद तक दूर होगी। रोजाना पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है।
-राजेश कुमार, एसडीओ, जल शक्ति विभाग सुजानपुर