फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर की सात पंचायतों में पांच दिन प्रभावित रहेगी पेयजल आपूर्ति

Fri, 13 Mar 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के के अंतर्गत बणी-बड़सर-गारली उठाऊ पेयजल योजना-दो की मुख्य पाइपलाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते क्षेत्र में पांच दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

पाइपलाइन की मरम्मत के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके कारण कई क्षेत्रों में अस्थायी रूप से पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है। इस योजना के अंतर्गत सेक्शन बड़सर की सात पंचायतों बड़सर, बल्याह, भकरेड़ी, ग्यारह ग्रां, गारली, उसनाड़ कलां और पत्थलियार आती हैं। इन पंचायतों के करीब 50 गांवों के लोगों को मरम्मत कार्य के दौरान पेयजल समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

पाइपलाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए तकनीकी टीम लगातार मौके पर काम कर रही है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रविंद्र रणौत ने कहा कि मुख्य पाइपलाइन में आई खराबी को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कार्य को शीघ्र पूरा कर पेयजल आपूर्ति को सामान्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें