फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लखोह गांव में छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, कुओं और टैंकरों के सहारे ग्रामीण

Wed, 28 Oct 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकुमार, निवासी लखोह ।
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बिझड़ी के लखोह गांव में पिछले छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी की सप्लाई न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि लोगों को पानी जुटाने के लिए पुराने कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि कुछ ग्रामीण टैंकरों से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन की फिटिंग सही नहीं होने और उसमें गाद भरने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
लखोह गांव में दियोटसिद्ध स्थित 99 ग्राम उठाऊ पेयजल योजना के द्वितीय चरण से पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद ग्रामीणों को छह दिन से नियमित पेयजल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

घरों में पानी उपलब्ध नहीं होने से खाना बनाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू काम निपटाने में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों संगा राम, पवन, ज्ञान चंद और रोशन लाल आदि ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
उन्होंने जल शक्ति विभाग से पाइपलाइन की समस्या दूर कर जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को पानी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
कोट्स
घर में वृद्ध मां हैं और पानी की सप्लाई कई दिनों से नहीं आई है। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता हूं, ऐसे में घर के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो जाता है। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पाइपलाइन में रिसाव का हवाला देकर लोगों को गुमराह किया जाता है। -राज कुमार, निवासी लखोह

प्रतिदिन पानी के लिए कुएं तक दौड़ लग रही है। गांव में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है। कुछ लोगों ने मजबूरी में पानी की आपूर्ति के लिए टुल्लू पंप लगा रखे हैं, लेकिन विभाग समस्या की सुध नहीं ले रहा है। गांव में सालभर यही समस्या बनी रहती है। -कश्मीरी देवी, निवासी लखोह

गांव में कभी भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं रही। लोगों की मांग पर दो पाइपलाइनें बिछाई गईं, लेकिन वितरण व्यवस्था और रखरखाव सही नहीं है। आए दिन पाइप टूट जाते हैं। पाइपों से कभी पत्थर तो कभी मिट्टी निकलती है। समस्या का स्थाई हल जरूरी है। -विजय कुमार, निवासी लखोह

गांव में कई दिन से पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी-कभार पानी आता भी है तो उसका दबाव बहुत कम रहता है। नल से पानी की जगह बूंदें टपकती हैं, जिससे जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पाता। -सुची शर्मा, निवासी लखोह



मामला ध्यान में आया है। संबंधित कनिष्ठ अभियंता को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -रविंद्र राठौड़, जल शक्ति विभाग बड़सर

राजकुमार, निवासी लखोह ।

राजकुमार, निवासी लखोह ।

राजकुमार, निवासी लखोह ।

राजकुमार, निवासी लखोह ।

राजकुमार, निवासी लखोह ।

राजकुमार, निवासी लखोह ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें