फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, लोगों में रोष

Thu, 30 Apr 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
झनिक्कर में पेयजल समस्या को लेकर एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। गांव झनिक्कर में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि झनिक्कर टैंक को संगरोह से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही, जिससे समस्या बनी हुई है। पिछले डेढ़ माह से पानी अनियमित रूप से मिल रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारीं और समीरपुर सेक्शन के कनिष्ठ अभियंताओं से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, बारी सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर ने बताया कि नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। समीरपुर सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार ने कहा कि नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं और वे स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें