फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पट्टा और लदरौर की 20 पंचायतों में हल होगी पेयजल की समस्या

Wed, 05 Mar 2025 07:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
93 करोड़ लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना पट्टा-लदरौर की डीपीआर तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के पट्टा और लदरौर की करीब बीस पंचायतों को जल्द ही पहले से बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी। उठाऊ पेयजल योजना पट्टा-लदरौर बन जाने के बाद लोगों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। योजना की डीपीआर तैयार हो गई है। योजना की लागत करीब 93 करोड़ रुपये है।
इस पेयजल योजना के तहत लठियाणी के पास कुसरिया स्थान पर गोविंद सागर झील से पानी उठाया जाएगा। यहां पर पंप हाउस और फिल्टर प्लांट भी लगाए जाएंगे। करीब 15 लाख लीटर की क्षमता वाला एक ओवर हेड टैंक उखली के पास बनेगा। 15 लाख लीटर क्षमता वाला दूसरा ओवर हेड टैंक पट्टा के पास बनेगा। वहां से अन्य ओवर डेड टैंकों को पानी जाएगा। इसके बाद गांवों में पानी की सप्लाई होगी। गौर रहे कि भोंरज उपमंडल के तहत आते पट्टा और लदरौर में काफी पंचायतों में पानी की समस्या बनी रहती है। लोगों की ओर से काफी समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी। लोगों ने विधायक से भी पानी की समस्या का हल करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-उठाऊ पेयजल योजना पट्टा-लदरौर की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जा चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी। योजना के तहत पट्टा और लदरौर की काफी पंचायतों को लाभ होगा। योजना की लागत करीब 93 करोड़ रुपये है। योजना के तहत ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे। इसके अलावा पंप हाउस और फिल्टर प्लांटों का भी निर्माण होगा।-एचसी पठानिया, एसडीओ, जल शक्ति विभाग लदरौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें