फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो पंचायतों के 15 परिवारों की पेयजल समस्या होगी हल

Sun, 04 Oct 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लग कड़ियार और ऊहल के करीब 15 परिवारों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की कवायद शुरू हो गई है। जल शक्ति विभाग इन परिवारों के लिए अलग से पेयजल लाइन बिछाने के साथ अधिक ऊंचाई पर स्थित टैंक से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को पर्याप्त जल दबाव के साथ नियमित पेयजल मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पहले से तीन से चार पेयजल पाइपलाइनें बिछी हुई हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण मौजूदा पानी के टैंक और घरों का लगभग समान ऊंचाई पर होना है।
ऊंचाई में पर्याप्त अंतर न होने से पानी का दबाव नहीं बन पाता और घरों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंचता। वर्तमान में इन परिवारों को सप्ताह में महज दो दिन पेयजल आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को जरूरत पूरी करने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर स्थित खातरियों से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब जल शक्ति विभाग ने समस्या के समाधान के लिए योजना तैयार की है। लग कड़ियार पंचायत के प्रधान सचिन ठाकुर ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द व्यवस्था पूरी कर ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान करेगा।
कोट
ग्रामीणों की पेयजल समस्या का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है। -अनिल शर्मा, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, ऊहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें