फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के कणड़ गांव में पेयजल दिक्कत, हफ्ते बाद हो रही जलापूर्ति

Thu, 13 Feb 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत कणड़ गांव में पिछले एक माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। गांव में सप्ताह बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक समारोह और कार्यक्रम आयोजन के लिए ग्रामीणों को निजी तौर पर टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। पूर्व में गांव में सप्ताह के दो-तीन दिन जलापूर्ति होती थी, लेकिन वर्तमान में ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में विमला, करण, प्रकाश चंद, बलवीर, संजीव कुमार, उमेश संख्यान, रंजना, सुशील आदि ने कहा कि कणड़ गांव में 70 घर हैं और 300 के करीब आबादी है, लेकिन 70 घरों तक पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं पहुंच रही है, अगर बीच में पानी आ भी जाए तो वह भी इतना कम होता है कि उससे एक बाल्टी तक नहीं भरी पाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को 99 ग्राम पेयजल परियोजना से आपूर्ति होती है, लेकिन जलस्तर कम होने से जलापूर्ति सही रूप से नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

कोट

मामला संज्ञान में है। गांव में पानी की आपूर्ति के विषय में निर्देश दिए जा चुके हैं। गांव में पेयजल समस्या के लिए अस्थाई तौर पर पानी की व्यवस्था की जाएगी। समस्या के उचित निवारण का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


-देवराज चौहान, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें