फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क हादसे से टूटा सियाचिन में देश की सरहद की रक्षा का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
सियाचिन में पोस्टिंग से पहले घर सात दिन की छुट्टी आया था सैनिक विकास
विज्ञापन

घर में थी केक काटने की तैयारी, विकास की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत भटेड़ पंचायत के अंद्राल गांव में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे से सियाचिन जाने की तैयारी कर रहे सैनिक विकास का देश ही सरहद की रक्षा का सपना टूट गया। विकास महज सात दिन की छुट्टी के लिए घर आया था। वह 21 जैक राइफल में तैनात था और एक सप्ताह बाद ही उसकी ड्यूटी सियाचिन के लिए लगी थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे सियाचिन पोस्टिंग से पहले घर भेजा था ताकि छह माह की लगातार डयूटी से पहले वह परिजनों से मिल सके। लेकिन, छुट्टी के चौथे ही दिन सड़क हादसे ने परिवार को ताउम्र न भूलने वाला जख्म दे दिया है।
सैनिक विकास का शुक्रवार को गांव के श्मशानघाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने स्वजनों के साथ नम आंखों से उसे विदाई दी। चचेरे छोटे भाई अभिषेक ने विकास की चिता को मुखाग्नि दी। बीती वीरवार रात को भटेड़ स्थित घर से महज एक किमी दूर अंद्राल गांव में हुए हादसे ने बेटे की शादी की तैयारी में जुटे परिवार का झकझोर कर रख दिया है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां किरण बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। बेटे का पार्थिव देह जब घर पहुंचा तो मां और बहन तनु का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बहन तनु मेडिकल कॉलेज नेरचौक से एमबीबीएस कर रही है। जबकि, पिता सूबेदार संजीव सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। विकास के दिवंगत दादा बलदेव सिंह भी सेना में थे। तीनों जैक राइफल में भर्ती हुए थे। इस परिवार की तीसरी पीढ़ी सेना में सेवाएं दे रही थी। विकास वीरवार को हमीरपुर बाजार में अपने मोबाइल फोन की मरम्मत करवाने के लिए आया था। शाम साढ़े छह बजे भटेड़ गांव स्थित घर से एक किमी दूर कार खाई से नीचे गिर गई और टौणीदेवी अस्पताल में उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। विकास छह साल पहले भर्ती हुआ था। चाचा अजय का कहना है कि बीते आठ सितंबर को उसका जन्मदिन था। अब 25वें वर्ष में प्रवेश किया तो उसके लिए रिश्ता भी देख रहे थे। शादी करने की उम्र थी तो सियाचिन से आने के बाद उसकी शादी करने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजा नहीं दोस्त खो दिया : चाचा
विकास के चाचा अजय का कहना है कि विकास भतीजा नहीं उसके लिए दोस्त की तरह था। दिन में उसका फोन आया तो कहा कि चाचू शाम को घर आऊंगा। विकास की चाची अंजना का वीरवार को जन्मदिन था और केक काटने की घर पर तैयारी थी लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। दिन में फोन कर विकास ने कहा था कि फोन टूट गया है चाचू रिपेयर करवा लेता हूं। फिर छह माह बाद सियाचिन से वापस आऊंगा। वह सियाचिन जाने की तैयारियों में जुटा था लेकिन किस्मत ने उसे यह मौका ही नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें