संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत बड़सर के मैहरे बाजार में नालियों की सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी और गंदा पानी जमा है। इससे दुर्गंध फैलने के कारण कानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर लंबे समय से पानी रुका होने के कारण दुर्गंध की समस्या बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जमा पानी से मच्छरों के पनपने की आशंका रहती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। मैहरे बाजार में रोजाना आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है।
दुकानदारों ने कहा कि नालियों की नियमित सफाई होने से जल निकासी बेहतर होगी और बाजार में गंदगी की समस्या भी कम होगी। उन्होंने जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
अजीत सिंह स्थानीय निवासी।
अजीत सिंह स्थानीय निवासी।
अजीत सिंह स्थानीय निवासी।