फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आचार संहिता से रुका नाले का चैनलाइजेशन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में नाले का होना है चैनलाइनजेशन
विज्ञापन

अभी तक डंगा लगाने का किया गया है कार्य, कुछ घरोंं के पास कार्य रुका
अभी सात से आठ लाख रुपये और किए जाएंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में आचार संहिता के कारण चैनलाइजेशन का कार्य रुक गया है। वार्ड आठ में नाले का चैनलाइजेशन का कार्य किया जा रहा था ताकि लोगों के घरों में पानी न जाए और गंदगी भी न फैले। आचार संहिता के कारण यह कार्य रुका हुआ है। इस कार्य पर अभी तक 10 से 12 लाख खर्च किए जा चुके हैं और सात से आठ लाख का कार्य शेष बचा हुआ है। यहां पर डंगा लगाने का कार्य किया जा चुका है। कुछेेक घरों के पास कार्य शेष बचा है। इसे आचार संहिता खत्म होने के बाद पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



इस नाले से होकर ही वार्ड आठ के लोगों के घरों का बारिश और अन्य पानी जाता है। चैनलाइजेशन न होने के कारण यह पानी गंदगी फैलाता था और घरों में भी सीलन रहती थी। अब इस कार्य को किया जा रहा है। आचार संहिता हटने के तुरंत बाद शेष कार्य को दोबारा से शुरू किया जाएगा। इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि आचार संहिता के कारण कार्य रुका हुआ है। आचार संहिता के बाद कार्य को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें