फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए प्रारूप होगा तैयार : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दीप प्रज्वलन के साथ सायर उत्सव का किया शुभारंभ, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन

महिलाओं ने पोषण माह के तहत पारंपरिक व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि उपमंडल मुख्यालय भोरंज को शहर का रूप देने और यहां सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने के लिए विस्तृत प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके क्रियान्वयन के लिए स्थानीय निवासियों के सहयोग की भी आवश्यकता रहेगी। शनिवार को तरक्वाड़ी में भोरंज कला एवं खेल मंच की ओर से आयोजित सायर उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोरंज को एक आदर्श उपमंडल मुख्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां अस्पताल भवन और लाइब्रेरी केे विस्तार, स्टेडियम के निर्माण, सम्मू ताल में बस स्टैंड का निर्माण और सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण जैसे बड़े प्रोजेक्टों पर कार्य किया जा रहा है। सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और अब इसके लिए 2.67 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान भी किया जा रहा है। इससे यह क्षेत्र एक पर्यटक स्थल के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों को अलग-अलग तहसीलों एवं ब्लॉकों के बजाय एक ही प्रशासनिक इकाई में शामिल करने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। विधायक ने तरक्वाड़ी में सुलभ शौचालय के लिए 10 लाख रुपये, सम्मू ताल में मोक्षधाम के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और सायर उत्सव आयोजन समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलन के साथ सायर उत्सव का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला मंडल सम्मू की महिलाओं ने पोषण माह के तहत पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। स्थानीय पंचायत प्रधान पूजा देवी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों सहित गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें