फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नारायण समिति का 22 को होगा पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण सेवा समिति बिझड़ी की मासिक बैठक संपन्न
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर शिव मंदिर परिसर बिझड़ी में चुने जाएंगे सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। नारायण सेवा समिति बिझड़ी की मासिक बैठक प्रधान दीनानाथ वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कार्यकारिणी का पुनर्गठन स्थापना दिवस के मौके पर 22 सितंबर को आम सभा में किया जाएगा। स्थापना दिवस सुबह 10:00 बजे कुआं चौक स्थित शिव मंदिर परिसर बिझड़ी में मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारी करने के लिए उपसमिति का गठन किया गया। इसके प्रभारी बिक्रम ठाकुर सेवानिवृत्त अतिरिक्त सहायक अभियंता होंगे। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद इकबाल सिंह होंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि समिति के अपने भवन निर्माण का कार्य अब अविलंब प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में नए सदस्यों विरेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, कर्म चंद आदि का स्वागत किया गया। इस दौरान पिछले दिनों जो आय व्यय हुआ हैै, उसका विस्तृत ब्योरा बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा गया। समिति के स्थायी सदस्य राज कुमार (बल्ह बिहाल) के निधन पर उपस्थित सदस्यों ने शोक व्यक्त किया। वहीं, 5000 की राशि का चेक दिवंगत के परिवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के बाद दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें