फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सोमदेव शर्मा बने नेरी महाविद्यालय के नए डीन

विज्ञापन
नेरी कॉलेज के डीन डॉ. सोम देव शर्मा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में प्रोफेसर एवं सब्जी विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. सोमदेव शर्मा अब इसी महाविद्यालय में डीन के पद पर पदोन्नत हुए हैं। विश्वविद्यालय नौणी से जारी अधिसूचना के अनुसार 29 जुलाई को इनके ऑर्डर महाविद्यालय नेरी के लिए नियमित तौर पर डीन के रूप में हुए हैं। विश्वविद्यालय की चयन कमेटी ने डॉ. सोम देव शर्मा का इस पद का चयन किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व डॉ. कमल शर्मा बतौर कार्यकारी डीन महाविद्यालय के कामकाज को देख रहे थे। डॉ. सोमदेव शर्मा ने कहा कि नेरी महाविद्यालय में नियमित डीन के पद के लिए विश्वविद्यालय की चयन कमेटी ने हाल ही में एक साक्षात्कार लिया था। इसके लिए 16 पात्र अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार के समय ग्यारह ही उपस्थित हुए। साक्षात्कार में चयन कमेटी ने उनका चयन किया है। इसके लिए उन्होंने चयन कमेटी और उपकुलपति का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने महाविद्यालय में शनिवार को ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी। कॉलेज में अच्छी शिक्षा सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा। गर्म इलाके के किसानों के लिए महाविद्यालय के वैज्ञानिकों और छात्रों के साथ मिलकर शोध कार्य करवाए जाएंगे। अच्छी तकनीक के प्रदर्शन केंद्र विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें