फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त तक मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी पैथोलॉजी लैब

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नई लैब के उपकरण स्थापित करते कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में दो माह के अंतराल के बाद पांच अगस्त तक निजी कंपनी की पैथोलॉजी लैब शुरू हो जाएगी। लैब को मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। यहां आधुनिक जांच मशीनरी और उपकरण लगाए गए हैं। वहीं, लैब का इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतरीन बनाया गया है। अब पांच अगस्त तक यह लैब सुचारु रूप से काम करना शुरू करेगी। लैब में उपकरण और मशीनरी लगाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है, अब महज छोटे-मोटे उपकरण ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में दो माह से लैब के सैंपलों को जांच के लिए बाइक के माध्यम से मोहाली स्थित लैब भेजा जा रहा है। अब लैब शुरू होने से यहीं पर इन सैंपलों की जांच हो जाएगी। लैब शुरू न होने के कारण मेडिकल कॉलेज की खुद की पैथोलॉजी लैब में भी भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। अधिक मरीज होने के कारण जांच और रिपोर्ट में देरी होती है। अब जल्द ही यह भीड़ कम होगी और नई लैब में जांच होना शुरू होगी। लैब स्थापित कर रही कंपनी के साइट इंजीनियर अशरफ ने कहा कि पांच अगस्त तक लैब शुरू हो जाएगी। उपकरण लगभग सभी स्थापित हो गए हैं। कुछेक का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि लैब स्थापित हो गई है। पांच अगस्त तक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें