फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होगा मजबूत, सफाई व्यवस्था पर सख्ती

Sun, 26 Apr 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। नव नियुक्त आयुक्त पृथी पाल सिंह ने कार्यभार संभालते ही इस दिशा में सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम अब घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, ताकि लोगों को इधर-उधर कूड़ा फेंकने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती से कूड़ा संग्रहण की प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाया जाएगा।
इसके साथ ही कूड़ा उठाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाने और उनके संचालन को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। निगम प्रशासन एक माह के भीतर इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां भी लापरवाही सामने आए, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही आमजन को भी जागरूक करने पर जोर दिया गया है, ताकि लोग निर्धारित समय पर ही कूड़ा दें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। इसके लिए निगम प्रशासन जल्द ही जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

नगर निगम क्षेत्र में आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें