फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के बेला में डोर सेट और गोल्डन वैरायटी के सेब तैयार

Wed, 21 May 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नादौन के बेला में गर्म आवोहवा में निजी कंपनी में नौकरी करने वाले युवक ने सेब के पौधों को लगाकर दूसरी बार बंपर पैदावार पाई है। गर्म इलाकों में अब सेब की बागवानी की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है।
खास बात यह है कि महज चौथे वर्ष ही बंपर पैदावार हुई है। हालांकि तीसरे वर्ष भी इन पौधों में फल लगे थे, लेकिन मात्रा कम थी। इस बार काफी अधिक सेब लगे हैं। बेला निवासी विकास मेहरा पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। वह धर्मशाला में कार्यरत हैं। बागवानी के शौक के चलते उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से सेब के चार पौधे चार वर्ष पहले लाए थे। इन पौधों को घर के आंगन में लगाया। विकास को बागवानी का शौक तो है लेकिन सेब की बागवानी की इतनी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

ऐसे में पौधों की प्रूनिंग और अन्य जानकारी के लिए वह यू ट्यूब का सहारा लेते रहे। बीच-बीच में कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ भी उनका मार्गदर्शन करते रहते थे। विकास का कहना है कि उन्होंने शौकिया तौर पर यह पौधे लाए थे ओर अब इन पर बंपर फसल आने पर बेहद खुशी हुई है। डोर सेट और गोल्डन वैरायटी के चार पौधे लगाए थे, जो कि अब फसल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवकाश के दौरान जब घर आते हैं तो पौधों की प्रूनिंग करते हैं।
विज्ञापन

कब टहनियों की कटिंग करनी है, कैसे देखभाल करनी है, सब यू-टयूब पर देखा और पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से पौधों की प्रूनिंग के टिप्स भी लिए। उन्होंने कहा कि वह अवकाश के दौरान ही यह कार्य करते हैं, जबकि रूटीन में उनकी मां पौधों की देखभाल करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल के पौधों ने ही फल देना शुरू कर दिए था लेकिन फसल कम थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें