कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद शिक्षकों के साथ टौणी देवी स्कूल की छात्राएं। (स्र
हमीरपुर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की छात्राओं ने क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कला उत्सव का आयोजन किया गया।
कत्थक नृत्य में ईशा, पहाड़ी गायन में पायल, एकल ड्रामा में अंजलि, संस्कृत गायन में शिवानी ने प्रथम स्थान, जबकि दृश्य कला (द्वि-आयामी) में शगुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि कला उत्सव नई पीढ़ी को भी सांस्कृतिक विरासत और कलाओं से रूबरू करवाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय बेटियों की मेहनत और अध्यापिका कुसुम लता एवं कविता कुमारी के मार्गदर्शन को दिया।