फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सिलेंडर 67, कॉमर्शियल 100 रुपये महंगा

Thu, 09 Feb 2017 11:54 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
cylinder - फोटो : file photo
विज्ञापन
घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एकाएक बेतहाशा बढ़ोतरी ने लोगों के होश फाख्ता कर दिए हैं। इस माह से घरेलू गैस सिलेंडर में 67 रुपये जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर में 100 रुपये की की अधिक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


पहले गैस सिलेंडर 664 रुपये में मिलता था लेकिन अब 731 रुपये जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1250 रुपये की जगह 1350 रुपये में मिल रहा है। गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से जहां गृहणियां परेशान हैं, होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों का बजट भी बिगड़ गया है।

गृहणियां तो पहले ही डिपुओं में मिलने वाले आटे के बंद होने से परेशान थीं। अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों ने भी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


टी स्टाल पर पहले सात रुपये प्रति कप के हिसाब से मिलने वाला चाय का कप अब 10 रुपये हो गया है। इसी तरह उपायुक्त हमीरपुर ने ढाबों में भोजन की अधिकतर दरें निर्धारित की हैं, इसके बावजूद 50 रुपये में फुल डाइट देना ढाबा संचालकों को मुश्किल हो गया है।

कइयों ने चुपके से मर्जी से दाम बढ़ा लिए हैं। अधिकतर ढाबों पर 50 रुपये में मिलने वाली फुल डाइट अब 60 से 65 रुपये में मिल रही है।

हमीरपुर इंडेन गैस एजेंसी संचालक हरीश नंदा ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 67 रुपये जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें