फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाहदेवी में सरकारी बस में चढ़ गया कुत्ता, उतारने वाले को काटने को दौडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से होकर हरिद्वार से जंगलबैरी आ रही सरकारी बस का रूट एक कुत्ते के कारण प्रभावित हो गया। अवाहदेवी में सवारियां उतार रही इस बस में सुबह करीब नौ बजे एक कुत्ता चढ़ गया। कुत्ता बस की सबसे आगे वाली सीट पर बैठ गया। कुत्ते को चालक-परिचालक और सवारियों ने उतारने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता नहीं उतरा। अगर उसे भगाने की कोशिश करें तो वह काटने को दौड़े। इससे बस में बैठी सवारियां भी भाग गईं और टौणी देवी में चढ़ने वाली सवारियां भी बाहर रहीं। काफी प्रयासों के बाद भी कुत्ता नहीं उतरा। इसके बाद बस को पुलिस चौकी टौणी देवी ले जाया गया। जहां पर पुलिस कर्मियों ने भी कुत्ते को उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पशुपालन विभाग को दी गई तथा डाक्टर के साथ अन्य कर्मी मौके पर आए। लेकिन, उनके प्रयास भी सफल नहीं हुए। उन्होंने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों व वन विभाग को की। बाद में बस को हमीरपुर लाने का आग्रह किया गया, जिससे इसे बेहोशी का इंजक्शन लगाकर उतारा जा सके। बस को लेकर चालक और परिचालक हमीरपुर पहुंच गए, लेकिन जैसे ही बस हमीरपुर में रुकी तो कुत्ता भी बस से उतर गया और भाग गया। इससे दो घंटे तक टौणी देवी, ऊहल, ककड़ व जंगलबैरी की ओर जाने वाली सवारियों को काफी परेशानी हुई। कई लोग टौणी देवी से आगे बस का ही इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें