फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर शहर में कुत्ते ने दुकानदार समेत चार को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वीरवार दोपहर बाद हमीरपुर बाजार में एक कुत्ते ने दुकानदार समेत चार युवाओं को काट दिया। दिवाली के लिए सजे हमीरपुर बाजार में अचानक कुत्ते के घुस जाने से हड़कंप मच गया और लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद ने तुरंत नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया और कुछ ही देर बाद कुत्ते को मार दिया गया।
विज्ञापन

कुत्ते के काटने से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इस तरह की घटना पहली बार सामने नहीं आई है। इससे पहले भी लावारिस कुत्ते लोगों को काट चुके हैं। इस समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद की ओर से व्यापक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिस कारण लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। वार्ड-6 के पार्षद अश्वनी शर्मा ने कहा कि घटना का पता चलते ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और कर्मचारियों को इस बारे में सूचित किया गया और कुत्ते को मार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें